Saptahik Rashifal (Weekly Horoscope) | Saptahik Rashifal (5 to 11 may 2025), Weekly Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs | ये हफ्ता 7 राशियों के लिए रहेगा शुभ: सिंह राशि वालों की पैसों से जुड़ी परेशानी खत्म होगी और मकर राशि के लोग महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं | Dainik Bhaskar


This weekly horoscope predicts auspicious times for seven zodiac signs, with specific predictions for finances, career, and relationships.
AI Summary available — skim the key points instantly. Show AI Generated Summary
Show AI Generated Summary

  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Saptahik Rashifal (Weekly Horoscope) | Saptahik Rashifal (5 To 11 May 2025), Weekly Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

ये हफ्ता 7 राशियों के लिए रहेगा शुभ:सिंह राशि वालों की पैसों से जुड़ी परेशानी खत्म होगी और मकर राशि के लोग महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं

5 से 11 मई तक चंद्रमा कर्क राशि से चलकर सिंह और कन्या राशि से होते हुए तुला राशि में पहुंचेगा। इन दिनों चंद्रमा सूर्य से लेकर राहु तक, सभी ग्रहों की दृष्टि पड़ेगी। इन दिनों चंद्रमा केतु के साथ भी रहेगा। ग्रहों की इस स्थिति के प्रभाव से इस हफ्ते मेष राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा है।

वृष राशि वालों को रुका हुआ पैसा मिलने की उम्मीद है। कर्क राशि वालों के प्रॉपर्टी से जुड़े काम पूरे होंगे। सिंह राशि वालों की पैसों से जुड़ी परेशानी भी खत्म होगी। किसी को उधार पैसा दिया था तो वापस मिलने के योग बनेंगे। कन्या राशि वालों को नौकरी में मनचाहा काम मिलेगा।

मकर राशि के लोग महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। कुंभ राशि के नौकरीपेशा लोग अपना काम अच्छे से पूरा करेंगे। मीन राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इनके अलावा तुला और वृश्चिक राशि के नौकरीपेशा लोग परेशान हो सकते हैं। वहीं, बाकी राशियों के लिए मिलाजुला हफ्ता रहेगा।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा ये हफ्ता

मेष - पॉजिटिव: इस सप्ताह ज्यादातर समय परिवार वालों के साथ बिताने से आपको सुकून और खुशी मिलेगी। भविष्य की योजनाओं को लेकर जरूरी बातें तय होंगी। बड़े लोगों के अनुभव से सीख जरूर लें। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर पूरी तरह गंभीर रहेंगे। नेगेटिव: सप्ताह के बीच हालात मुश्किल रहेंगे, इसलिए धीरज रखना सही है। युवाओं को मौज मस्ती के बजाय अपने करियर और भविष्य की योजनाओं पर ध्यान देने की जरूरत है। पैसों के मामले में कोई खास फायदा नहीं मिलेगा। व्यवसाय: नौकरी करने वालों के लिए समय अच्छा है। ऑफिस में चल रहे झगड़े खत्म होंगे। काम की जगह पर मजदूरों से कोई दिक्कत हो सकती है, पर गुस्से के बजाय शांति से समस्या को सुलझाएं। लव: पति-पत्नी की कोशिशों से घर में अच्छा माहौल रहेगा और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। स्वास्थ्य: गैस, बदहजमी की वजह से पेट खराब रह सकता है। आसानी से पचने वाला खाना खाना जरूरी है। भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 1

वृष - पॉजिटिव: इस सप्ताह कोई काम मनपसंद तरीके से पूरा हो जाने से आप खुद को ऊर्जा से भरा महसूस करेंगे। घर में कोई शुभ काम भी होगा। समाज सेवा के कामों में भी आपकी रुचि बढ़ेगी। रुका हुआ पैसा मिलने की उम्मीद है। नेगेटिव: दूसरों के मामले में दखल देने से बचें, वरना आपके मान-सम्मान पर भी बात आ सकती है। घर बदलने या यात्रा से जुड़ा कोई तनाव रह सकता है। आपको बातचीत में सावधानी बरतने की जरूरत है। व्यवसाय: काम से जुड़े किसी भी निवेश या पैसों के मामले में सावधानी रखें तो बेहतर रहेगा। हालांकि आप अपने आत्मविश्वास से हर समस्या का हल खोज ही लेंगे। किसी भी कागज पर बिना पढ़े दस्तखत न करें, वरना लेने के देने पड़ सकते हैं। लव: पति-पत्नी के रिश्तों में मिठास रहेगी और घर में भी अच्छा माहौल बनेगा। प्यार के रिश्ते भी मधुर रहेंगे। स्वास्थ्य: बहुत ज्यादा मेहनत की वजह से थकान और कमजोरी महसूस होगी। समय-समय पर पूरा आराम भी लेना जरूरी है। भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 2

मिथुन - पॉजिटिव: सभी काम ठीक होने से शरीर और मन में सुकून रहेगा और रोजमर्रा की बोरिंग दिनचर्या से भी राहत मिलेगी। धार्मिक और आध्यात्मिक कामों में भी मन लगेगा और आप अपने अंदर सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे। नेगेटिव: फालतू की बातों को अपने निजी जीवन में न आने दें। बच्चों को ज्यादा टोकने से उनका आत्मविश्वास और काम करने की क्षमता कम होगी। बेहतर होगा कि शांति से समस्या का समाधान निकालें। व्यवसाय: आपकी काम करने की क्षमता और काबिलियत की वजह से कामयाबी आपके सामने आएगी और आपको अच्छी उपलब्धि हासिल होगी। अपनी योजनाओं को किसी को बताएं नहीं। सरकारी नौकरी में अपना टारगेट जल्दी पूरा करने की कोशिश करें। लव: व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय अपने परिवार व बच्चों के लिए भी जरूर निकालें। प्रेम के रिश्तों में मजबूती आएगी। स्वास्थ्य: बहुत ज्यादा काम की वजह से थकान व तनाव रह सकता है। नकारात्मक विचारों को दूर रखें। थोड़ी सावधानी रखने से सेहत अच्छी बनी रहेगी। भाग्यशाली रंग: ऑरेंज, भाग्यशाली अंक: 5

कर्क - पॉजिटिव: यह सप्ताह थोड़ा व्यस्त रहेगा, पर सफलता मिलने से थकान दूर हो जाएगी। आपकी बोलने की कला और काम करने के तरीके से लोग प्रभावित होंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े काम पूरे होंगे। घर में भी धार्मिक और सकारात्मक माहौल बना रहेगा। नेगेटिव: विद्यार्थी मौज मस्ती में पड़कर अपनी पढ़ाई से कोई समझौता न करें। समय की कीमत को जरूर पहचानें। सही समय पर काम न करने से आपको नुकसान ही होगा। घर के बड़े बुजुर्गों के मान-सम्मान का खास ध्यान रखें। व्यवसाय: काम करने के तरीके में समय के अनुसार बदलाव करने की जरूरत है। साथ ही कर्मचारियों तथा स्टाफ पर भी नियम बनाए रखें। सरकारी नौकरी करने वालों को लोगों से जुड़े कामों में धैर्य और शांति बनाए रखना जरूरी है। लव: पति-पत्नी में घर की व्यवस्था अच्छी बनाए रखने में आपस में तालमेल होना जरूरी है। प्रेम के रिश्ते मधुर रहेंगे। स्वास्थ्य: सेहत ठीक रहेगी। बस ज्यादा थकान की वजह से कमजोरी महसूस हो सकती है। भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 6

सिंह - पॉजिटिव: कोई उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने से पैसों से जुड़ी परेशानी भी हल हो जाएगी। परिवार में आपस के रिश्तों के बीच चल रहे गिले-शिकवे किसी के बीच बचाव से दूर हो जाएंगे। घर में रिश्तेदारों के आने से चहल-पहल भरा माहौल रहेगा। नेगेटिव: बच्चों की परेशानियों को सुलझाने में उनका साथ दें, इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा। ज्यादा भीड़ वाली जगह पर जाने से बचें। कोई दुखद खबर मिलने पर अपना मन मजबूत बनाए रखें। बढ़ते खर्चों पर काबू करने की जरूरत है। व्यवसाय: काम बढ़ाने से जुड़ी कोई योजना हाथ में आएगी। पूरी तरह उस पर काम करें, क्योंकि भविष्य में आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होगी। साथ ही काम में साथ काम करने वालों की मदद से आप अपने कामों को अच्छे से पूरा करेंगे। लव: पति-पत्नी आपस की नोक-झोंक को बंद करें, वरना घर की व्यवस्था भी बिगड़ सकती है। प्रेम के रिश्तों में भी मिठास आएगी। स्वास्थ्य: नकारात्मक विचारों की वजह से तनाव रहेगा तथा शरीर की ताकत में भी कमी महसूस होगी। योग और मेडिटेशन जरूर करें। भाग्यशाली रंग: ऑरेंज, भाग्यशाली अंक: 5

कन्या - पॉजिटिव: इस सप्ताह अच्छी ग्रह स्थिति बनी हुई है। इसका पूरा फायदा उठाएं। आपके आसपास के हालात में बदलाव आएगा और उसका अच्छा नतीजा भी मिलेगा। प्रॉपर्टी या गाड़ी खरीदने से जुड़ी योजना पर काम करने का बेहतर समय है। नेगेटिव: बड़े और प्रभावशाली लोगों के साथ बहस में न पड़ें और अपने कामों पर ध्यान दें। फोन और इंटरनेट से सबके संपर्क में रहें। बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखना जरूरी है। दिनचर्या व्यवस्थित बनाए रखें। व्यवसाय: काम को लेकर किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। इस समय निवेश तथा बैंक के काम जैसी गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी। अपने काम को आगे बढ़ाने के लिए कुछ नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। नौकरी में मनचाहा काम मिलेगा। लव: शादीशुदा रिश्तों में मिठास और तालमेल रहेगा। प्रेम प्रसंगों के मामलों में नजदीकी बढ़ेगी। स्वास्थ्य: मानसिक और शारीरिक तनाव से राहत पाने के लिए कुछ समय अकेले या आध्यात्मिक गतिविधियों में जरूर बिताएं। भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 8

तुला - पॉजिटिव: इस सप्ताह की शुरुआत बहुत ही सुखद रहेगी। किसी राजनैतिक या प्रभावशाली व्यक्ति द्वारा आपको कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि भी मिल सकती है। अपनी पूरी योग्यता और मेहनत अपने कामों में लगा दें। निश्चित ही सफलता मिलेगी। नेगेटिव: किसी भी विवाद वाली स्थिति में दखल देना आपको मुसीबत में डाल सकता है। बेहतर होगा कि खुद को अपने काम में ही व्यस्त रखें। आपकी कोई भी गतिविधि या योजना सार्वजनिक न हो, वरना आपको बहुत अधिक नुकसान हो सकता है।

व्यवसाय: इस समय अपनी काम से जुड़ी गतिविधियों का गंभीरता तथा बारीकी से मूल्यांकन करने की जरूरत है। कुछ न कुछ रुकावटें रहेंगी। इस समय ज्यादा लाभ की उम्मीद न करें। काम ज्यादा होने की वजह से नौकरी करने वाले लोग परेशान रहेंगे। लव: मुश्किल हालात में परिवार का साथ तथा सहयोग आपके मनोबल को बनाए रखेगा और शादीशुदा जीवन में भी मिठास बनी रहेगी। स्वास्थ्य: व्यायाम और योग जैसी गतिविधियों पर ध्यान दें। रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनाकर रखना जरूरी है। भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 4

वृश्चिक - पॉजिटिव: यह सप्ताह परिवार के साथ खुशी से बीतेगा। काम करने की कुशलता के दम पर आप वह उपलब्धि हासिल कर लेंगे जिसकी कभी आपने इच्छा की थी। युवा लोग अनुभवी लोगों की सलाह पर जरूर अमल करें, निश्चित ही सफलता मिलेगी। नेगेटिव: सब कुछ ठीक रहते हुए भी आपको कहीं न कहीं खालीपन महसूस होगा। और अगर सोचें तो इसकी वजह कुछ भी नहीं रहेगी। सिर्फ सुनी सुनाई और आलोचना वाली बातों पर ध्यान न दें तथा अपनी भावनाओं व गुस्से पर काबू रखें। व्यवसाय: साझेदारी के काम में कोई भी महत्वपूर्ण फैसला न लें। हालांकि स्टाफ और कर्मचारियों का पूरा सहयोग बना रहेगा। नौकरी करने वाले लोगों का बड़े अफसरों से किसी बात पर तनाव रह सकता है। गुस्से के बजाय शांति से समस्या का हल निकालें। लव: घर की व्यवस्था ठीक बनाए रखने में आपस में तालमेल होना बहुत जरूरी है। लव पार्टनर के साथ लंबी सैर पर जाने का प्रोग्राम बनेगा। स्वास्थ्य: आयुर्वेदिक चीजें खाएं और अपने खानपान का खास ध्यान रखें। गर्मी की वजह से पेट दर्द और अपच जैसी शिकायत रह सकती हैं। भाग्यशाली रंग: केसरिया, भाग्यशाली अंक: 7

धनु - पॉजिटिव: इस सप्ताह समाज से जुड़ी गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी। रोजमर्रा की दिनचर्या से हटकर कुछ समय अपने लिए भी बिताएं। इससे आप अपने अंदर दोबारा नई ऊर्जा और ताजगी महसूस करेंगे। कोई पारिवारिक समस्या सुलझ जाने से राहत और सुकून मिलेगा। नेगेटिव: मुश्किल हालात में अपने गुस्से पर काबू रखें। ध्यान रखें कि कोई पुराना मुद्दा उभरने से तनाव जैसा माहौल बन सकता है। किसी करीबी संबंधी के शादीशुदा संबंधों में अलगाव आने की वजह से चिंता रहेगी। युवा वर्ग अपने करियर के प्रति ज्यादा ध्यान दें। व्यवसाय: व्यापार से जुड़ी गतिविधियां सही तरीके से चलती रहेंगी। अगर किसी नए काम की शुरुआत कर रहे हैं, तो समय अच्छा है। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट संबंधी व्यापार में अभी कुछ मंदी का असर बना रहेगा। नौकरी करने वाले लोगों के ऑफिस का माहौल खुशनुमा रहेगा। लव: पति-पत्नी के रिश्तों में मिठास रहेगी। प्रेम के रिश्तों में भी नजदीकी बढ़ेगी। स्वास्थ्य: खानपान और दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। इससे गैस और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत मिलेगी। भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 6

मकर - पॉजिटिव: अपनी काबिलियत पर भरोसा रखें तथा आगे बढ़ें। आपको कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में आसानी महसूस होगी। पिछले कुछ समय से चल रहे कार्य संपन्न होंगे और अपना समय आराम और कला से जुड़े कामों में बिताएंगे। नेगेटिव: नकारात्मक गतिविधियों और विचारों को अपने ऊपर हावी न होने दें। तथा चचेरे भाइयों से भी संबंध मधुर बनाकर रखने की आवश्यकता है, किसी तरह की अनबन होने की उम्मीद लग रही है। बड़े बुजुर्गों के मार्गदर्शन में समस्याएं सुलझाएं। व्यवसाय: किसी भी नए काम को शुरू करते समय पूरी जानकारी हासिल करें तथा उचित समझदारी से तुरंत काम करें। इस समय मार्केटिंग तथा पेमेंट इकट्ठा करने जैसे कार्य में अपना ध्यान लगाएं। लोगों से अच्छे संबंध आपके लिए काम से जुड़े नए रास्ते खोल सकते हैं। लव: शादीशुदा रिश्ते खुशनुमा रहेंगे। प्रेम के रिश्तों में भावनात्मक नजदीकी बढ़ेगी। स्वास्थ्य: घुटनों व जोड़ों में दर्द की समस्या बढ़ सकती है। गेस्ट्रिक चीजों का सेवन न करें। भाग्यशाली रंग: बैंगनी, भाग्यशाली अंक: 8

कुंभ - पॉजिटिव: इस सप्ताह शादी लायक लोगों के लिए कोई खुशखबरी मिलने की उम्मीद है। पिछले कुछ समय से जिस काम के लिए कोशिश कर रहे थे उसमें तेजी आएगी और आपको सफलता भी मिलेगी। अनुभवी लोगों से मिलना तथा नई जानकारियां हासिल होंगी। नेगेटिव: क्रोध और गुस्से में हालात और अधिक बिगड़ जाते हैं। कोई भी परेशानी आने पर शांति से समाधान निकालने की कोशिश करें। वर्तमान परिस्थितियों में समय के अनुसार खुद में भी बदलाव लाने की जरूरत है। व्यवसाय: काम से जुड़ी कोई भी नई योजना अथवा कार्य को शुरू करने के लिए अभी समय ज्यादा अच्छा नहीं है। इस समय वर्तमान गतिविधियों पर ही ध्यान देने की जरूरत है। नौकरी करने वाले व्यक्ति अपने काम को अच्छे से पूरा करेंगे। लव: परिवार के सदस्यों के बीच उचित तालमेल और प्रेम बना रहेगा। प्रेम के रिश्तों में मिठास रहेगी। स्वास्थ्य: गिरने से या किसी वस्तु से चोट लगने की उम्मीद बन रही है। गाड़ी भी सावधानी से चलाना बेहतर होगा। भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 2

मीन - पॉजिटिव: पारिवारिक मामलों में आपके विचारों को विशेष महत्व मिलेगा। मीडिया और जान पहचान वालों के माध्यम से कुछ नई जानकारियां हासिल होंगी, जो फायदेमंद रहेगी। पैसों की स्थिति को मजबूत बनाने में आपका प्रयास काफी हद तक कामयाब रहेगा। नेगेटिव: आलस और लापरवाही से दूर रहें। ज्यादा सोच विचार करने से अच्छा समय हाथ से निकल भी सकता है। युवा वर्गों को किसी वजह से करियर संबंधी योजनाओं पर फिर से सोचना भी पड़ सकता है। व्यवसाय: इस सप्ताह काम से जुड़े मामलों में बाहरी लोगों का दखल व्यवस्था को खराब कर सकता है। प्रॉपर्टी से संबंधित व्यवसाय में बहुत अधिक लाभ की उम्मीद न करें। तथा पेपर वर्क में भी बहुत अधिक सावधानी रखने की जरूरत है। लव: परिवार में आपको पूरा सहयोग व मान-सम्मान प्राप्त होगा। यह सुखद अनुभव आपको अपने काम के प्रति और अधिक ध्यान लगाने और एनर्जी प्रदान करेगी। स्वास्थ्य: वर्तमान माहौल की वजह से किसी प्रकार के इन्फेक्शन की संभावना दिख रही है। अपना इम्यून सिस्टम मजबूत बनाकर रखें। भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 2

Was this article displayed correctly? Not happy with what you see?

Tabs Reminder: Tabs piling up in your browser? Set a reminder for them, close them and get notified at the right time.

Try our Chrome extension today!


Share this article with your
friends and colleagues.
Earn points from views and
referrals who sign up.
Learn more

Facebook

Save articles to reading lists
and access them on any device


Share this article with your
friends and colleagues.
Earn points from views and
referrals who sign up.
Learn more

Facebook

Save articles to reading lists
and access them on any device