Venus's zodiac change, shukra ka rashi parivartan on 31st May, Shukra ka mesh rashi me pravesh, venus transit in aries | शुक्र का राशि परिवर्तन आज: मेष राशि के लोगों को मिल सकता है लाभ, वृष राशि के लोगों को रहना होगा सतर्क | Dainik Bhaskar


Venus's transit into Aries on May 31st will affect all 12 zodiac signs, with some experiencing benefits and others needing caution, according to astrologer Pt. Manish Sharma.
AI Summary available — skim the key points instantly. Show AI Generated Summary
Show AI Generated Summary
Hindi NewsJeevan mantraDharmVenus's Zodiac Change, Shukra Ka Rashi Parivartan On 31st May, Shukra Ka Mesh Rashi Me Pravesh, Venus Transit In Ariesशुक्र का राशि परिवर्तन आज:मेष राशि के लोगों को मिल सकता है लाभ, वृष राशि के लोगों को रहना होगा सतर्कशुक्र आज (31 मई) राशि बदलकर मीन से मेष में आ गया है। इस राशि में शुक्र 29 जून तक रहेगा। शुक्र के राशि परिवर्तन का असर सभी 12 राशियों पर हो रहा है। ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के मुताबिक, शुक्र की स्थिति का सीधा असर वैवाहिक जीवन होता है। जिन लोगों की कुंडली में इस ग्रह की स्थिति ठीक नहीं है, उनके वैवाहिक जीवन में परेशानियां बनी रहती हैं। इस ग्रह के दोष दूर करने के लिए शिवलिंग पर जल-दूध चढ़ाना चाहिए। दूध का दान करें और शुक्र ग्रह के मंत्र ऊँ शुं शुक्राय नम: का जप करें। जानिए सभी 12 राशियों के लोगों को शुक्र ग्रह कैसा फल दे सकता है...मेष राशि - शुक्र इस राशि में आ गया है। इन लोगों के कार्यों में बढ़ोतरी होगी, लाभ होगा, प्रसन्नता मिलेगी। ये लोग लापरवाही से बचेंगे तो बेहतर रहेगा, वर्ना तनाव बढ़ सकता है।वृषभ राशि - इस राशि के लिए शुक्र द्वादश हो गया है। इस वजह से इन लोगों के खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। सोच-समझकर खर्च करें, वर्ना दिक्कतें बढ़ेंगी। जरूरी कामों में दिक्कतें आ सकती हैं।मिथुन राशि - इन लोगों के लिए शुक्र एकादश है, इस कारण कमाई में बढ़ोतरी हो सकती है। सुख-सुविधाओं की चीजें खरीदेंगे। नौकरी में समय पक्ष का रहेगा, लाभ हो सकता है।कर्क राशि - आपके लिए शुक्र दशम है, शुक्र के कारण जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन सफलता भी मिलेगी। मित्रों की मदद से कोई बड़ा काम पूरा हो सकता है।सिंह राशि - इन लोगों के लिए नवम शुक्र कार्यों में बढ़ोतरी करेगा, एक साथ कई काम करना पड़ सकते हैं। अपनी समझदारी और गुरु के मार्गदर्शन से समस्याओं को दूर कर पाएंगे।कन्या राशि - इस राशि के लिए शुक्र अष्टम है, ये स्थिति ठीक नहीं है। नुकसान होने की संभावना बन रही है। सतर्क रहना होगा। उधार लेन-देन से बचना होगा।तुला राशि - आपकी राशि के लिए शुक्र सप्तम है। ये स्थिति वैवाहिक जीवन से अच्छी रहेगी, जीवन साथी के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। जिनकी शादी नहीं हुई है, उनकी शादी होने के योग बन सकते हैं।वृश्चिक राशि - षष्ठम शुक्र है, इस कारण स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा, लापरवाही से दिक्कतें हो सकती हैं। शत्रु से सतर्क रहना होगा। अनजाना भय रहेगा। कार्यों में देरी हो सकती है।धनु राशि - इन राशि के लिए शुक्र पंचम है, आपके लिए लाभदायक समय रहेगा। नौकरी में कोई बड़ा काम पूरा हो सकता है, सफलता और धन लाभ मिल सकता है।मकर राशि - चतुर्थ शुक्र की वजह से आपकी व्यस्तता बढ़ेगी, लेकिन लाभ के योग भी बढ़ेंगे। खर्च सोच-समझकर ही करें, वर्ना तनाव बढ़ेगा। मेहनत ज्यादा करनी होगी, तभी सफलता मिलेगी।कुंभ राशि - इस राशि के लिए शुक्र तृतीय है। घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। नौकरी में काम समय पर पूरे कर पाएंगे। धैर्य बनाए रखेंगे तो दिक्कतें दूर हो सकती हैं।मीन राशि - शुक्र इस राशि के निकल गया है। अब इस राशि के लिए द्वितीय शुक्र होने से लाभ के योग बनेंगे। कार्य बढ़ेगा, लेकिन आय भी बढ़ेगी। परिवार की मदद से लाभ हो सकता है।

Was this article displayed correctly? Not happy with what you see?

We located an Open Access version of this article, legally shared by the author or publisher. Open It
Tabs Reminder: Tabs piling up in your browser? Set a reminder for them, close them and get notified at the right time.

Try our Chrome extension today!


Share this article with your
friends and colleagues.
Earn points from views and
referrals who sign up.
Learn more

Facebook

Save articles to reading lists
and access them on any device


Share this article with your
friends and colleagues.
Earn points from views and
referrals who sign up.
Learn more

Facebook

Save articles to reading lists
and access them on any device