Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Wednesday (18 June 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs | 18 जून का राशिफल: मिथुन राशि वालों की इनकम में सुधार होगा और मकर राशि के लोगों को उम्मीद से ज्यादा फायदा होने के योग हैं | Dainik Bhaskar


This article provides daily horoscope predictions for all 12 zodiac signs on Wednesday, June 18, 2025, highlighting key aspects of work, love, and health.
AI Summary available — skim the key points instantly. Show AI Generated Summary
Show AI Generated Summary

  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Wednesday (18 June 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

18 जून का राशिफल:मिथुन राशि वालों की इनकम में सुधार होगा और मकर राशि के लोगों को उम्मीद से ज्यादा फायदा होने के योग हैं

18 जून, बुधवार के ग्रह-नक्षत्र प्रीति, आयुष्मान और पद्म नाम के शुभ योग बना रहे हैं। जिससे आज मेष राशि वालों के लिए लक्ष्य प्राप्ति का योग है, वहीं वृष राशि के लोग अपने जरूरी काम आसानी से पूरे कर लेंगे। मिथुन राशि वालों की इनकम में सुधार होगा, जबकि कर्क राशि के लोगों को परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा।

सिंह राशि के लिए संपत्ति से जुड़ा फैसला लेने के लिए अच्छा दिन है। तुला राशि वालों को बड़ा ऑर्डर मिल सकता है, तो वृश्चिक राशि वाले लोगों को रुका पैसा मिल सकता है। मकर राशि वालों को उम्मीद से ज्यादा फायदा हो सकता है। वहीं मीन राशि वालों के रुके हुए कामों में तेजी आएगी। इनके अलावा बाकी राशियों के लिए सामान्य दिन रहेगा।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन...

मेष - पॉजिटिव- समय आपके पक्ष में है। आपका अच्छा स्वभाव आपको आगे बढ़ने में मदद करेगा। हर काम को अच्छे और व्यवस्थित तरीके से करने पर आप अपना लक्ष्य जल्दी ही पा लेंगे। परिवार के साथ खरीदारी करने में भी अच्छा समय बीतेगा। नेगेटिव- घर के बड़ों और बुजुर्ग लोगों से किसी भी तरह का मतभेद या उनका अपमान न करें। उनका मान-सम्मान बनाए रखें। यह आवश्यक है कि आप ज्यादातर काम घर पर ही रहकर पूरे करें। अपनी भावनाओं पर भी नियंत्रण रखना बहुत आवश्यक होगा।

करियर- बड़े व्यापारियों और अनुभवी लोगों से मेलजोल बनाए रखें। इससे आपको व्यापार के मामलों में मदद मिलेगी और कुछ नई बातें पता चलेंगी। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को अपना लक्ष्य पूरा करने पर तरक्की मिल सकती है। लव- परिवार में सुख और शांति का माहौल बना रहेगा। शादी के बाहर किसी से रिश्ता आपकी बदनामी का कारण बन सकता है। इसलिए अपनी सीमाओं में रहना आपके लिए बेहतर होगा। हेल्थ- ब्लड प्रेशर और डायबिटीज जैसी बीमारियों की नियमित जांच करवाते रहें। योग और ध्यान को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना आपके लिए बहुत आवश्यक और फायदेमंद रहेगा। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 5

वृष - पॉजिटिव- ग्रह स्थिति अच्छी है। अपनी समझ और काबिलियत से आप जरूरी काम आसानी से पूरे कर लेंगे। रिश्तेदारों से जुड़ा कोई पुराना विवाद सुलझ जाएगा, जिससे रिश्तों में फिर से मिठास आएगी। आपके मन की शंकाएं भी दूर होंगी। नेगेटिव- किसी भी तरह का पैसों का लेनदेन या कोई वादा न करें। ऐसा करने से आप मुश्किल में पड़ सकते हैं और इसका बुरा असर आपके रिश्तों पर भी पड़ेगा। पुरानी बुरी बातें आपके आज को खराब कर सकती हैं।

करियर- काम में की गई मेहनत के अच्छे नतीजे मिलेंगे। परिवार के बड़े लोगों की सलाह और मदद आपके काम आएगी। अभी कोई भी नई योजना बनाने के लिए समय अच्छा नहीं है। अपना ध्यान वर्तमान के कामों पर ही लगाएं। लव- पति-पत्नी के रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में मान-मर्यादा का ध्यान रखना बहुत ही आवश्यक है। हेल्थ- सेहत से जुड़ी कोई परेशानी हो सकती है। बेहतर होगा कि आप अपनी जांच जरूर करवाएं और सही इलाज लें। भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 7

मिथुन - पॉजिटिव- अनुभवी लोगों के साथ रहने का मौका मिलेगा। आपको कई अच्छी बातें सीखने को मिलेंगी। आप अपनी आर्थिक और पारिवारिक स्थिति को अच्छा बनाने की कोशिश करेंगे। जमीन-जायदाद से जुड़ा कोई काम भी पूरा होगा। नेगेटिव- दूसरे कामों में व्यस्त रहने के कारण आपके निजी कामों में रुकावट आ सकती है। कोई आपकी भावनाओं और सीधेपन का गलत फायदा भी उठा सकता है। इस समय अपनी आर्थिक स्थिति पर भी ध्यान देने की जरूरत है।

करियर- आपकी रोज की आय पहले से कुछ अच्छी होगी। अपने ग्राहकों और जान-पहचान वालों के साथ अच्छे संबंध बनाकर रखें। किसी भी नए काम को शुरू करने में जल्दबाजी न करें। युवाओं को अपने काम से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। लव- परिवार में शांति का माहौल रहेगा। युवा लोग अपने दोस्तों के साथ घूमने-फिरने का आनंद लेंगे। हेल्थ- आपकी सेहत ठीक रहेगी। बदलते मौसम के कारण लापरवाही करना भी ठीक नहीं है। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 2

कर्क - पॉजिटिव- समस्याओं से घबराएं नहीं। आपका शांत स्वभाव आपको अपना लक्ष्य पाने में मदद करेगा। बच्चे भी अनुशासन में रहकर अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान देंगे। परिवार के साथ खरीदारी आदि में भी समय बीतेगा। नेगेटिव- बेकार की बहस में अपना समय खराब न करें। कभी-कभी आप दूसरों की बातों में आकर अपना ही नुकसान कर सकते हैं। मन में किसी बात को लेकर बुरे विचार आएंगे। धीरज और संयम रखना आवश्यक है।

करियर- इस समय आपके व्यापार की स्थिति अच्छी बनी हुई है। निवेश से जुड़ी जानकारी हासिल करने में अपना समय लगाएं। भविष्य की योजनाओं में पैसा लगाने के लिए यह समय अच्छा है। नौकरी करने वाले लोग अपने ग्राहकों से बहस न करें। लव- मुश्किल समय में आपको पूरे परिवार और जीवनसाथी का साथ मिलेगा। घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद और प्यार घर के माहौल को अच्छा बनाकर रखेगा। हेल्थ- अपने ऊपर काम का अधिक बोझ न डालें। पीठ दर्द, जुकाम और खांसी जैसी समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 9

सिंह - पॉजिटिव- रिश्तों में कोई मनमुटाव चल रहा है, तो उसे दूर करने के लिए यह अच्छा समय है। यदि जमीन-जायदाद खरीदने या बेचने की कोई योजना है, तो उस पर फैसला लेने के लिए समय बहुत अच्छा है। किसी समारोह में जाने का मौका भी मिलेगा। नेगेटिव- रिश्तों को संभालकर रखना आवश्यक है। किसी भी तरह की बहस में न पड़ें। यह समय शांति से बिताने का है। किसी भी मुश्किल परिस्थिति में घबराने के बजाय उसका हल खोजने की कोशिश करें।

करियर- व्यापार में अपनी उपस्थिति बनाए रखना आवश्यक है। अपने काम करने का तरीका किसी को न बताएं और न ही किसी पर भरोसा करें। ऑफिस के कामों में अधिकारियों से बातचीत करते समय आपका पक्ष मजबूत रहेगा और उनका सहयोग भी मिलेगा। लव- शादीशुदा जीवन सुखद रहेगा और घर में भी सुख-शांति बनी रहेगी। शाम को परिवार के साथ घूमने का कोई कार्यक्रम बन सकता है। हेल्थ- असंतुलित खान-पान और दिनचर्या को ठीक रखना आवश्यक है। साथ ही, बदलते मौसम के कारण संक्रमण जैसी समस्या भी हो सकती है। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 9

कन्या - पॉजिटिव- अपने व्यस्त जीवन से कुछ समय अपने लिए भी जरूर निकालें, इससे आपका मन खुश रहेगा। सामाजिक और पारिवारिक कामों में आपका बहुत अच्छा योगदान रहेगा। आपकी योग्यता और काबिलियत की तारीफ होगी। नेगेटिव- सोच-समझकर खर्च करें। इस समय आपकी आर्थिक स्थिति कुछ धीमी रहेगी, लेकिन परेशान न हों। समय के साथ सब ठीक हो जाएगा। भाई-बहनों के साथ अच्छे संबंध बनाकर रखें। मन की शांति के लिए कुछ समय धार्मिक कामों में लगाएं।

करियर- कार्यक्षेत्र की व्यवस्था पर आपका पूरा नियंत्रण बना रहेगा। लोगों से अच्छे संबंध आपके लिए व्यापार के नए रास्ते खोलेंगे। इसलिए लोगों से अधिक से अधिक मिलें। इस समय काम करने के तरीके में कुछ बदलाव लाने की भी जरूरत है। सरकारी नौकरी में काम का बोझ अधिक रहेगा। लव- परिवार में किसी शुभ काम की योजना बनेगी। प्रेम संबंधों में अपना समय और पैसा बर्बाद न करें। हेल्थ- गले में संक्रमण तथा खांसी-जुकाम की समस्या बढ़ सकती है। लापरवाही न करें और तुरंत इलाज करवाना ही ठीक है। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 5

तुला - पॉजिटिव- आज काम का अधिक बोझ आपको शारीरिक रूप से थका देगा, लेकिन इसके नतीजे भी बहुत अच्छे मिलेंगे। किसी दोस्त से खुशी भरी मुलाकात होगी। आप अपनी निजी और आर्थिक गतिविधियों को बेहतरीन तरीके से संभालेंगे। नेगेटिव- किसी भी मुश्किल परिस्थिति में घबराने के बजाय उसका हल खोजने की कोशिश करें। किसी को बिना मांगे सलाह न दें और न ही उनके मामलों में दखल दें। इससे आपका भी नुकसान हो सकता है। बड़े-बुजुर्गों को अपनी सेहत के प्रति अधिक सावधान रहने की जरूरत है।

करियर- व्यापार में मेहनत अधिक और लाभ कम वाली स्थिति बन सकती है। जल्दी ही हालात बेहतर हो जाएंगे। बड़े अधिकारियों के साथ अच्छे संबंध आपको कोई सरकारी ठेका या बड़ा ऑर्डर दिलवा सकते हैं। लव- वैवाहिक जीवन मधुर रहेगा और घर में भी सुख-शांति बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में किसी गलतफहमी के कारण दूरियां आ सकती हैं। हेल्थ- तनाव को अपने ऊपर हावी न होने दें। इसका असर आपकी काम करने की क्षमता पर पड़ सकता है। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 3

वृश्चिक - पॉजिटिव- कहीं आपका पैसा रुका हुआ है, तो आज उसके मिलने की पूरी संभावना है। युवा वर्ग इस बात का ध्यान रखें कि उन्हें अपने किसी काम में बड़ी सफलता मिलने वाली है। इसलिए हर काम को बहुत सोच-समझकर और मन लगाकर करें। नेगेटिव- दूसरों के मामलों में दखल देना आपके लिए भी परेशानी खड़ी कर सकता है। बेहतर होगा कि आप अपने काम से ही मतलब रखें। आपको गुस्सा या चिड़चिड़ापन भी महसूस हो सकता है। अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं।

करियर- आप मार्केटिंग से जुड़े कामों में व्यस्त रहेंगे। व्यापार के हालात में सुधार आएगा। छोटी-मोटी परेशानियां आएंगी, लेकिन समय रहते आप उनका हल भी ढूंढ लेंगे। ऑफिस में अपना लक्ष्य पूरा हो जाने से आपको बहुत सुकून और राहत महसूस होगी। लव- पति-पत्नी के बीच मीठी नोकझोंक रहेगी। प्रेमी-प्रेमिका अपने रिश्तों में शक को जगह न दें। हेल्थ- आलस और लापरवाही के कारण सुस्ती बनी रहेगी। कुछ समय आत्म-चिंतन और ध्यान के लिए बिताएं। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 4

धनु - पॉजिटिव- आज आप अपने अंदर खुशी और ऊर्जा महसूस करेंगे। आप अपनी बनाई हुई योजनाओं पर काम करेंगे और अच्छे परिणाम भी मिलेंगे। करीबी रिश्तेदारों से मिलने का मौका मिलेगा। राजनीतिक संपर्कों से आपको फायदा हो सकता है। नेगेटिव- युवा लोग बेकार के कामों में पड़कर अपने भविष्य के साथ खिलवाड़ न करें। किसी बुरी घटना का आपके मन पर गलत असर पड़ सकता है। कुछ समय ध्यान में बिताएं, इससे मन में अच्छे विचार आएंगे।

करियर- काम की जगह पर बाहरी लोगों को दखल न देने दें। किसी की गलत गतिविधि से माहौल खराब हो सकता है। आपके किसी खास प्रोजेक्ट पर बड़े अधिकारियों का मार्गदर्शन और सहयोग भी मिलेगा। ऑनलाइन कामों पर भी ध्यान दें। लव- घर के सभी सदस्यों के बीच अच्छा तालमेल और प्रेम बना रहेगा। अपने प्रेम-साथी को कोई तोहफा अवश्य दें। हेल्थ- ब्लड प्रेशर और डायबिटीज से परेशान लोग अपना खास ध्यान रखें और अपनी नियमित जांच करवाते रहें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 7

मकर - पॉजिटिव- आज खर्चे अधिक रहेंगे। यह खर्चे कुछ अच्छे कामों के लिए होंगे, इसलिए चिंता न करें। आपकी कार्य कुशलता से उम्मीद से अधिक लाभ होने की संभावना है। पिछले कुछ समय से चल रही खराब दिनचर्या में अच्छा बदलाव आएगा। नेगेटिव- दोपहर के बाद कुछ मुश्किल हालात बनने की आशंका है। पैसा आने से पहले ही जाने का रास्ता तैयार रहेगा। इसलिए बेकार के खर्चों पर नियंत्रण रखना आवश्यक है। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत के अनुसार परिणाम न मिलने से कुछ उदासी रहेगी।

करियर- व्यापार के कामों में सुधार आएगा और आय के नए साधन भी बनेंगे। फोन और संपर्कों के माध्यम से काम की व्यवस्था ठीक बनी रहेगी। शेयर बाजार जैसे कामों में निवेश करने के लिए समय उत्तम है। बस योजना बनाकर अपने कामों को पूरा करें। लव- परिवार के सदस्यों के बीच किसी बात को लेकर नाराजगी रह सकती है। आप किसी भी तरह का दखल न दें। समय आने पर सब ठीक हो जाएगा। हेल्थ- आपकी सेहत में सुधार आएगा। अभी लापरवाही न करें और व्यवस्थित दिनचर्या और खानपान बनाए रखें। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 3

कुंभ - पॉजिटिव- समय मिला-जुला असर देगा। आलस छोड़कर पूरी ऊर्जा और विश्वास के साथ अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित करें। आप अपनी समझदारी से मुश्किलों को भी अपने पक्ष में कर लेंगे। युवा लोग अपने लक्ष्यों को पाने के लिए पूरी मेहनत करें, आपको सफलता अवश्य मिलेगी। नेगेटिव- दूसरों के काम करने के तरीके की नकल करने के बजाय अपनी खुद की योग्यता पर विश्वास रखना आवश्यक है। इसलिए अपने व्यवहार के बारे में जरूर सोचें। धार्मिक कामों में दिखावा करने से दूर रहें।

करियर- मार्केटिंग से जुड़े कामों में व्यस्तता रहेगी। अपनी योजनाओं और काम करने के तरीके को किसी को न बताएं। किसी नए काम को शुरू करने की भी संभावना बन रही है। नौकरी करने वाले लोग अपनी फाइलें और कागज संभालकर रखें। लव- पति-पत्नी के संबंधों में मिठास बनी रहेगी। प्रेम-साथी के साथ मुलाकात का मौका मिलेगा। हेल्थ- सेहत के प्रति लापरवाही न करें। विशेषकर खान-पान के प्रति बहुत अधिक संयम रखना आवश्यक है। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 7

मीन - पॉजिटिव- काफी समय से रुके हुए कुछ कामों में आज तेजी आएगी। दिन की शुरुआत में ही अपने जरूरी कामों की योजना बना लें। आपके काम बेहतरीन तरीके से पूरे होते जाएंगे। संतान की तरफ से चल रही किसी समस्या का हल भी मिलेगा। नेगेटिव- भावनाओं में बहकर किसी पर भी आंख बंद करके विश्वास न करें। कहीं निवेश करने या किसी को पैसा उधार देने से पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल करना आवश्यक है। नहीं तो आप अपना नुकसान कर सकते हैं। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर ध्यान लगाएं।

करियर- व्यापार में कोई बड़ा ऑर्डर मिलने की संभावना है, साथ ही काम में अच्छी गति भी आएगी। किसी सहयोगी का गलत व्यवहार आपके लिए मुश्किल पैदा कर सकता है। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को अतिरिक्त काम संभालना पड़ेगा। लव- शादीशुदा जीवन सुख से बीतेगा। प्रेम संबंधों में मिठास बनाए रखने के लिए एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना आवश्यक है। हेल्थ- काम के साथ-साथ सही आराम लेना भी आवश्यक है। अधिक काम के बोझ के कारण थकान और पैरों में दर्द की शिकायत रहेगी। भाग्यशाली रंग- मेहरून, भाग्यशाली अंक- 6

Was this article displayed correctly? Not happy with what you see?

Tabs Reminder: Tabs piling up in your browser? Set a reminder for them, close them and get notified at the right time.

Try our Chrome extension today!


Share this article with your
friends and colleagues.
Earn points from views and
referrals who sign up.
Learn more

Facebook

Save articles to reading lists
and access them on any device


Share this article with your
friends and colleagues.
Earn points from views and
referrals who sign up.
Learn more

Facebook

Save articles to reading lists
and access them on any device